Sunday 14 August 2016

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। जिन वीरों ने इसके लिए अपना बलिदान दिया उनको हम नमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के समक्ष आज भी कई आतंरिक और बाह््य चुनौतियां हैं, हमें उनका मुकाबला करते हुए एक शक्तिशाली एवं समृृद्धिशाली समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है। हमें ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें आम आदमी सद््भाव, समानता और सम्मान के साथ जीवन जी सके।
(राजेन्द्र चौधरी)
प्रदेश प्रवक्ता

No comments:

Post a Comment